शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला की चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला पर हिंदू वोटर को टारगेट कर परेशान करने का आरोप लगाया है।प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सीईओ को ज्ञापन सौंपकर गलत शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर निगम में लोकायुक्त का छापा मामलाः फर्जी बिल से करोड़ों का घोटाला, कंप्यूटर, फाइलें और भुगतान से
निर्वाचन अधिकारी को काउंटर एफिटेविट सौंपे
दरअसल रिटर्निंग ऑफिसर और बीएलओ की जांच में सभी वोटर्स सही पाये गये थे। दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला द्वारा की गई शिकायत में दबाव बनाकर एफिडेविट लगवाये थे। प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन अधिकारी को रहवासी मतदाताओं के काउंटर एफिटेविट सौंपे है। रहवासी मतदाता पोखन लाल साहू और हमीर सिंह यादव ने निर्वाचन अधिकारी को अपने काउंटर एफिटेविट सौंपे है।
हमीदिया अस्पताल फायरिंग मामलाः मुख्य आरोपी शादाब पर 30 हजार का इनाम घोषित, जांच में मिली खामियां,
एक घर में 30 सदस्य होने का दावा किया था
बता दें कि 7 मार्च को दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला हिंदू वोटरों को परेशान करने के लिए झूठी शिकायत करते हैं। दिग्विजय और मनोज ने नरेला की रतन कॉलोनी के एक घर में 30 सदस्य होने का दावा किया था। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जिन लोगों की शिकायत हुई उनको धमका कर हस्ताक्षर करवाए गए थे। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि एसडीएम स्तर पर हुई जांच पर दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला का दावा झूठा निकला है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

