हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में 8वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल की शिकायत से हड़कंप मच गया। शहर के खजराना के परीक्षा केंद्र पर नकल कराने का आरोप लगा है। मामला CM helpline सीएम हेल्पलाइन पोर्टल तक पहुंच गया।

परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच की

छात्रा और परिजनों ने CM हेल्पलाइन पर गंभीर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही शिक्षा विभाग और राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने तुरंत परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच की, मौके पर नकल का कोई सबूत नहीं मिला।

धर्मांतरण का तगड़ा नेटवर्कः झुग्गी-झोपड़ी ने निकलकर दो बहनें अमरीन और आफरीन रॉयल विला

अधिकारियों ने राहत की सांस ली

दरअसल ब्लैकबोर्ड पर लिखी सामान्य परीक्षा जानकारी को छात्रा ने नकल समझ लिया। शिकायत की पुष्टि नहीं होने पर पूरा मामला गलतफहमी का निकला। छात्रा और परिजनों ने बाद में CM हेल्पलाइन से शिकायत वापस ली। शिक्षा विभाग ने कहा-नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते लगातार निरीक्षण कर रहे है। झूठी शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m