कुंदन कुमार, पटना। पटना पुलिस ने कल शुक्रवार की देर रात एक 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पटना स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सबसे पहले पप्पू यादव को पटना के बेली रोड स्थित IGIMS अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उन्हें रात बितानी पड़ी। वहीं, आज शनिवार की सुबह पप्पू यादव को मेडिकल जांच के लिए आईजीआईएमएस अस्पताल से पटना मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल लाया गया।

पहले ही ले लना चाहिए था बेल- कांग्रेस

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद से बिहार में सियासी हलचल तेज है। अब इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आने लगी है। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि, जब पप्पू यादव सरकारी तानाशाही से लड़ाई लड़ रहे थे, तो उन्हें पहले इस मामले को लेकर बेल ले लेना चाहिए था। उन्हें कानून का सम्मान करना चाहिए था।

असित नाथ तिवारी ने कहा कि, यह काम उन्होंने नहीं किया। इसलिए उनकी गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि, सरकारी तानाशाह से लड़ाई लड़ने वाले को हर चीज सोच कर चलना चाहिए। कानून का सम्मान निश्चित तौर पर उन्हें करना चाहिए था और अगर उनके मन में कानून के लिए सम्मान होता जरूर ऐसे मामले पर सबसे पहले बेल ले लेते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जो कि कहीं से भी उचित नहीं है।

भारी पड़ेगा कानून की अवहेलना- नीरज कुमार

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर जदयू की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि, आरोप प्रत्यारोप का दौर ऐसे ही जारी रहेगा। लेकिन पप्पू यादव ने कानून की अवहेलना की है, जिस तरह से उन्होंने जबरदस्ती कार्यालय बना लिया, उसको लेकर उनपर मुकदमा चल रहा था। उन्हें सब कुछ पता था। बावजूद इसके वह कानून के शरण में नहीं गए और उन पर वारंट जारी हो गया तो, जब आप कानून की अवहेलना कीजिएगा तो भारी पड़ेगा।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि, चूंकि यह बिहार है और यहां पर कानून का राज है। इसलिए आप या आपके समर्थन कुछ भी कहे, एक बात आप समझ लीजिए कानून का अवहेलना करना भारी तो पड़ेगा ही।

ये भी पढ़ें- ‘रची जा चुकी है पप्पू यादव को मारने की साजिश’, सांसद के निजी सचिव ने सरकार और प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप