शब्बीर अहमद, भोपाल। भारत अमेरिका ट्रेड डील पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेस ने सियासी हमला बोला है। मामले को लेकर शिवराज के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
दूध, मक्का नहीं आएगा लेकिन इससे बने प्रोडक्ट आएंगे
जीतू पटवारी ने कहा- नरेंद्र मोदी कोम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री हैं। भारत के किसानों पर तलवार रख कर ये डील की गई है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की आंखों में धूल नहीं मिर्च झोंक रहे हैं। शिवराज सबको मूर्ख समझ रहे हैं, ऐसे में देश के किसानों को जागना चाहिए। अमेरिका में खेती का खर्चा सरकार उठाती है। यहां के किसान पर बहुत असर पड़ेगा, दूध, मक्का नहीं आएगा लेकिन इससे बने प्रोडक्ट आएंगे।
किसानों की हत्या करने वाला कृषि मंत्री
कृषि मंत्री को किसानों के लिए आवाज उठानी चाहिए थी। किसान पुत्र किसानों की हत्या करने वाला कृषि मंत्री बन गया है।कांग्रेस सरकार में दूसरे देशों का प्रोडक्ट नहीं आने देती थी। सेक्स सीडी, रशिया से फ्यूल से कोम्प्रोमाइज्ड डील की गई है।शिवराज सिंह चौहान राजनीतिक किसान पुत्र हैं। अगर इस डील पर पुर्नविचार नहीं किया गया तो कांग्रेस एक दिन पूरे प्रदेश को जाम रखेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


