Congress Divided On Modi government foreign policy Over Iran-Israel War: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 21वां दिन है। 21 दिन बाद भी अमेरिका-इजराइल मिलकर ईरान का मनोबल नहीं तोड़ पाए हैं। इसके कारण मिडिल इस्ट में भयंकर लड़ाई चल रही है। वहीं ईरान युद्ध को लेकर भारत में भी जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रही है। वहीं दूसरी तरफ खुद पार्टी एकजुट नजर नहीं आ रही है। कुछ नेता मोदी सरकार की विदेश निति का विरोध कर रहे हैं। वहीं कुछ दिग्गज नेता विदेश निति की तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस के दो बड़े नेता शशि थरूर और मनीष तिवारी (Shashi Tharoor and Manish Tewari) ने ईरान युद्ध में मोदी सरकार के रूख को सही बता रहे हैं।

मनीष तिवारी और शशि थरूर ने सरकार के सावधानी भरे रुख की सराहना की है। उनका मानना है कि भारत को अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कांग्रेस नेता शशि थरूर और मनीष तिवारी ने ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग में सरकार पर निशाना साधने के बजाय तारीफ की है। दोनों ही नेताओं का कहना है कि सरकार इस समय सावधानी से काम कर रही है, जो देश के साथ-साथ जनता के हित में है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत की चुप्पी कमजोरी नहीं है, बल्कि समझदारी है। हर मुद्दे पर जोर से बोलना जरूरी नहीं है। हमें कभी-कभी संतुलन बनाना ही सही लगता है। उन्होंने आगे कहा, अगर मैं किसी भी भारतीय सरकार को सलाह दे रहा होता, तो मैं भी संयम बरतने की ही सलाह देता। संयम ही शक्ति है. सिद्धांतों और व्यावहारिकता के बीच संतुलन बनाने की शक्ति, अपने हितों की रक्षा करते हुए अपने मूल्यों का सम्मान करने की शक्ति, और बहादुरी के बजाय समझदारी से एक खतरनाक दुनिया में आगे बढ़ने की शक्ति है।

भारत अपने हित में फैसला ले रहा है, यह बिलकुल सही

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि ईरान-इजराइल-अमेरिका का युद्ध भारत का नहीं है। भारत को अपने हित (जैसे तेल, गैस, खाद और विदेशों में रहने वाले भारतीय) को ध्यान में रखकर ही हर फैसला लेना चाहिए, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार सावधानी से काम कर रही है, जो सही है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक स्वायत्तता का असली मतलब यही है कि अपने हितों की रक्षा करें और अगर विरोधाभासी स्थितियों के बीच रास्ता निकालने की क्षमता रखें।

कांग्रेस नेताओं ने दिया पार्टी लाइन से हटकर बयान

कांग्रेस एक तरफ सरकार को ईरान जंग को लेकर घेरना चाहती थी, लेकिन उसके अपने नेताओं ने ही सरकार का समर्थन में बात कर रहे हैं। यही वजह है कि अब दोनों ही नेताओं को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पहली बार नहीं है जब इस तरह के बयान दोनों नेताओं की तरफ से दिए गए हों. इससे पहले भी वे पार्टी लाइन से हटकर बयान दे चुका हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m