चंडीगढ़। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोरी के कथित प्रचार के तहत आयोजित की जा रही रैली पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं और जनता का पूरा भरोसा खो चूकी है। यही कारण है कि उसे लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ रहा हैं। अपनी हार के कारणों पर मंथन करने की बजाय कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ आरोप लगाकर देश में भ्रम फैलाना चाहती है।
सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट में सुनील जाखड़ ने लिखा हैं कि- कांग्रेस पार्टी जो इतने वर्षों से कहती रही कि ईवीएम हैक हैं, आज वोट चोरी है। अगर ईवीएम हैक होती हैं तो फिर किसी को वोट चोरी करने की क्या जरूरत है ?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले यह तय करना चाहिए कि ई.वी.एम. हैक हैं या वोट चोरी हो रही है इसलिए कांग्रेस को पहले खुद तय कर लेना चाहिए कि कौन-सा ड्रामा करना हैं।

जाखड़ ने ये भी कहा कि अब तो कांग्रेस पार्टी के अपने कार्यकर्त्ता भी वोट चोरी के कांग्रेस के दावों पर विश्वास नहीं करते, बल्कि उनका मानना है कि कांग्रेस के पास जनता के मुद्दों की कमी है और उसके नेतृत्व पर जनता का भरोसा खत्म हो चुका है, यही उसकी हार का सबसे बड़ा कारण हैं।
- T20 World Cup 2026 के फ़ाइनल में पहुंचा भारत: रायपुर में उत्साह का माहौल, जयस्तंभ चौक पर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न, “भारत माता की जय” के लगे नारे
- रंग के छींटे पड़ने पर हो गया बवाल, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
- वानखेड़े में टीम इंडिया का धमाल: भारत ने इंग्लैंड को हराकर T20 WC फाइनल में बनाई जगह, CM डॉ मोहन यादव ने दी जीत की बधाई, विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक कदम दूर
- बड़ी खबर : राष्ट्रपति ने कई राज्यों में की नए राज्यपालों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…
- लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे बिहार के नए गवर्नर, आरिफ मोहम्मद खान का लेंगे स्थान

