Congress Criticism Modi On US Oil Permission: ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने भारत को 30 दिन तक रूस से तेल (Russian oil) खरीदने की छूट दी है। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले पर कांग्रेस भड़क गई है। इस फैसले पर कांग्रेस ने मोदी सरकार (Modi government) को घेरते हुए जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इसे देश की संप्रभुता पर ‘करारा तमाचा’ बताया है। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया है कि भारत को ऑर्डर देने वाला अमेरिका कौन होता है। किससे तेल खरीदना है और किसने नहीं, कबतक खरीदना है कबतक नहीं ये हमें अमेरिका क्यों ऑर्डर देगा।
सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा-अमेरिकी फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि उन्होंने मीडिया को 30 दिन के लिए रूस से तेल खरीदने की इजाज़त दी है। यह हमारी आज़ादी और संप्रभुता पर करारा तमाचा है। अमेरिका कौन होता है हमें इजाज़त देने वाला? इस एनर्जी सिक्योरिटी के बारे में लगातार राहुल गांधी आगाह कर रहे हैं।
जयराम रमेश ने अपनी पोस्ट में लिखा कि- ट्रम्प का नया खेल दिल्ली दोस्त को कहा पुतिन से ले सकते हो तेल कब तक चलेगा यह अमेरिकी ब्लैकमेल
वहीं प्रियांक खड़गे अमेरिका की परमिशन पर X पर पोस्ट करते हुए लिखा- US ट्रेजरी सेक्रेटरी असल में कौन होता है जो इंडिया को रशियन ऑयल खरीदने की इजाज़त दे? इंडियन गवर्नमेंट इस तरह की बकवास क्यों बर्दाश्त कर रही है और US के हर हुक्म के आगे क्यों झुक रही है? उनके पास ऐसा क्या असर है जिससे PM नरेंद्र मोदी लगातार नरम पड़ते जा रहे हैं? BJP के जोकरों के अंडर हमारी फॉरेन पॉलिसी एक मजाक है। मोदी गवर्नमेंट को थोड़ी हिम्मत दिखानी चाहिए।
क्या है अमेरिका का फैसला जिस पर हो रहा बवाल?
दरअसल अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार 6 मार्च को घोषणा की कि राष्ट्रपति ट्रंप के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा-ईरान ग्लोबल एनर्जी मार्केट को बंधक बनाने की कोशिश कर रहा है। इस दबाव को कम करने के लिए हम भारत को यह 30 दिनों की छूट दे रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

