कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. असम पुलिस के एफआईआर दर्ज होने के बाद बुधवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया। इस मामले में उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयन सरमा पर गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस नेता ने हाईकोर्ट से उनके खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत की मांग की है। दरअसल पवन खेड़ा अपने खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पवन खेड़ा अपने खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने इस एफआईआर को लेकर अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है.
इसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘असम के मुख्यमंत्री ने मेरे पीछे पुलिस भेजी। पत्नी के पासपोर्ट और विदेशी संपत्तियों के बारे में सवालों का जवाब नहीं दिया।’ उन्होंने आगे कहा, असम के मुख्यमंत्री की पत्नी की व्योमिंग (अमेरिकी राज्य) में रजिस्ट्रर्ड कंपनी के लंदन, दुबई और ढाका में पते दर्ज हैं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. कांग्रेस नेता अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. उन्होंने यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब असम पुलिस की क्राइम ब्रांच उनकी तलाश में देशभर में सक्रिय है.
पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी बुयान सरमा पर गंभीर आरोप लगाए. खेड़ा ने दावा किया कि उनके पास कई विदेशी पासपोर्ट, दुबई में अघोषित संपत्ति और अमेरिका में शेल कंपनियां हैं।
इन आरोपों के बाद असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ जालसाजी और मानहानि सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस मामले में बेहद आक्रामक रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा कि ‘असम पुलिस उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकालेगी.’ सरमा का मानना है कि यह मामला केवल व्यक्तिगत आरोपों का नहीं, बल्कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश है.
यह मामला अब सिर्फ कानूनी दायरे तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है. एक ओर कांग्रेस इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा बता सकती है, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी पक्ष इसे दुष्प्रचार और साजिश करार दे रहा है.
इस मामले में मंगलवार को पुलिस उपायुक्त देवजीत नाथ के नेतृत्व में अपराध शाखा ने दिल्ली स्थित पवन खेड़ा के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों केवल डिजिटल सबूत एकट्ठा कर पाई। जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद में पवन खेड़ा को ढूंढने के लिए तलाश अभियान जारी है। माना जा रहा है यहां पर पवन खेड़ा हो सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

