शब्बीर अहमद, भोपाल। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस मंगलवार को बड़ा प्रदर्शन करेगी। अटल पथ पर भोपाल में किसानों की चौपाल लगाई जाएगी। जिसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। 

सम्मेलन को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। दोनों नेता दोपहर एक बजे भोपाल और 2 बजे सभास्थल पर पहुंचेंगे। कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका ट्रेड डील किसान विरोधी है। इस आंदोलन में एक लाख किसानों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से भोपाल के आसपास के 11 जिलों के किसान शामिल होंगे। 

कांग्रेस ट्रेड डील के खिलाफ व्यापारियों के साथ आज संवाद करेगी। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी व्यापारियों के बीच पहुंचेंगे और अमेरिका ट्रेड डील के विषय में चर्चा करेंगे। भोपाल के श्यामला हिल्स और लखेरापुरा में व्यापारियों से बातचीत करेंगे। दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस नेता कार्यकर्ता बाजार पहुंचेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m