पंजाब के लुधियाना से सांसद और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अदाणी मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और इस मामले की जांच संसद की एक समिति से करवाने की मांग की। उन्होंने सेबी प्रमुख की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। जालंधर में प्रेस क्लब में पहुंचे वड़िंग ने अदाणी मामले को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान वड़िंग के साथ पूर्व विधायक राजिंदर बेरी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
राजा वड़िंग ने कहा, “दो साल पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी। उस वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में 20,000 करोड़ रुपये के घोटाले का मुद्दा उठाया था। अवैध तरीके से पैसा डायवर्ट कर शेयर की कीमतों में हेरफेर की गई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में भी इन तथ्यों का जिक्र था। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर संसद में हंगामा किया और मांग की कि इसकी जांच संसद की एक समिति द्वारा करवाई जाए।”
उन्होंने आगे कहा, “जब मामला अदालत में पहुंचा तो जांच सेबी को सौंप दी गई। लेकिन सेबी की जांच में अदाणी को क्लीन चिट दे दी गई। सेबी की पूर्व प्रमुख माधवी पुरी बुच ने करीब छह महीने तक इस मामले की जांच की थी। उनकी नियुक्ति पर भी सवाल उठे। हिंडनबर्ग ने इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें अदाणी और सेबी के बीच मिलीभगत की बात कही गई थी। इसी वजह से अदाणी बच निकले।”

गजनी से ज्यादा अदाणी देश को लूट रहा है – वड़िंग
वड़िंग ने कहा, “महमूद गजनी ने देश को उतना नहीं लूटा जितना गौतम अदाणी लूट रहे हैं। इस लूट के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हाथ है। अदाणी अमेरिका में भी ऐसा ही कुछ करने की कोशिश कर रहे थे। वहां एक कंपनी के साथ साझेदारी कर एक सोलर एनर्जी प्लांट लगाने की योजना थी, जिसमें अमेरिकी नागरिकों ने करीब 25,000 रुपये का निवेश किया। जब वहां की जांच एजेंसियों ने इस मामले की पड़ताल की, तो घोटाले का खुलासा हुआ।”
- हर एक वोट महत्वपूर्ण: राज्यसभा चुनाव से पहले सम्राट चौधरी के आवास पर हुआ मॉक पोल, लखेंद्र पासवान बोले- AIMIM के विधायक हमारे साथ
- करंट से हाथी की मौत: वन विभाग ने खेत मालिक को किया गिरफ्तार, फॉरेस्ट गार्ड निलंबित, रेंजर को नोटिस जारी
- दोस्ती का कत्लः समलैंगिक दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हत्या कर नेकेड शव नाले में फेंका, ऐसे खुला राज
- 710 पेटियां, 6 हजार लीटर से ज्यादा शराब… पुलिस ने पकड़ी 1.20 करोड़ की खेप, झारखंड के तस्कर गिरफ्तार
- सारण गैंगरेप-हत्या मामले में पप्पू यादव ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, बोले- जब किसी बेटी के साथ…
