लुधियाना नगर निगम चुनाव को लेकर अलग-अलग पार्टियों द्वारा आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है। इसी कड़ी में जहां कल शिरोमणि अकाली दल ने 37 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, वहीं अब कांग्रेस ने भी अपनी सूची जारी कर दी है। हालांकि, आतम नगर और साउथ हलके को छोड़कर बाकी वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।
आतम नगर और साउथ हलके पर सस्पेंस जारी
आतम नगर से सिमरजीत सिंह बैंस ने हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन की थी, और साउथ हलके से बलविंदर सिंह बैंस का नाम जुड़ा हुआ है। इन दोनों क्षेत्रों में अभी तक सहमति नहीं बन पाई है, जिससे इन पर सस्पेंस बरकरार है।
इस बीच, सूची जारी होने के बाद कई उम्मीदवारों के चेहरे खिले हुए हैं, जबकि कुछ इच्छुक उम्मीदवारों को निराशा का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, इस बार कई सिटिंग पार्षदों के टिकट भी काट दिए गए हैं।
अकाली दल की पहली सूची जारी
सोमवार को शिरोमणि अकाली दल ने नगर निगम चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की थी। अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस बार पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है और निगम का मेयर भी अकाली दल का ही बनेगा।
अकाली दल ने नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अपने उम्मीदवारों को चुनाव निशान पर उतारेगी। इसके लिए 6 ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। यह फैसला पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंदर ने लिया।

चुनाव कार्यक्रम
पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों की घोषणा के बाद राज्य में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
नामांकन दाखिल करने की शुरुआत: 11 दिसंबर।
नामांकन की जांच: 15 दिसंबर तक।
मतदान की तारीख: 21 दिसंबर, सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक।
मतगणना: मतदान समाप्त होते ही।
- Bihar Top News 04 march 2026: खाकी बनी रक्षक, जेडीयू में मंथन, 30 जूनियर डॉक्टर्स पर FIR, सड़क हादसे में दो की मौत, करोड़ों का पुल ढहा, आवारा कुत्तों का आतंक, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- T20 World Cup 2026 1st Semi Final: साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, फिन एलेन ने ठोका शानदार शतक …
- होली के जश्न के बीच मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, ICU में भर्ती
- गया में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 7 किलो अफीम के साथ राजस्थान और झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार
- बड़ी खबर: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

