सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) संभाग एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। विभाग के लेखा अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर ग्रेच्युटी की राशि जारी करने के बदले कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप देवसर क्षेत्र के सुपेला निवासी सेवानिवृत्त टाइमपाल बद्री प्रसाद पाठक ने लगाया है।
READ MORE: इंदौर में डॉक्टरों का कमाल: 6.3 किलो का विशाल ओवरी ट्यूमर निकाला, 3 घंटे की जटिल सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी
बताया जा रहा है कि देवसर क्षेत्र के बद्री प्रसाद पाठक सहित करीब आधा दर्जन कर्मचारी लोक निर्माण विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली ग्रेच्युटी की राशि अभी तक उन्हें प्राप्त नहीं हुई है, जिससे कर्मचारी परेशान हैं और विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी बद्री प्रसाद पाठक का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी संभाग सिंगरौली के लेखा अधिकारी मनवीर सिंह मोरे द्वारा ग्रेच्युटी भुगतान के लिए कुल राशि का लगभग 5 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक कमीशन नहीं दिया जाएगा,तब तक फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही है। इस वजह से कई सेवानिवृत्त कर्मचारी महीनों से अपने हक की राशि के लिए भटक रहे हैं।
READ MORE: 214 गरीब परिवारों को अतिक्रमण नोटिस: पट्टा और PM आवास योजना के बाद अब घर तोड़ने की कार्रवाई! अब जाएं तो जाएं कहां?
हालांकि विभाग की ओर से इन आरोपों को सिरे से खारिज किया गया है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री (ईई) एसबी सिंह का कहना है कि विभाग में किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं मांगा जाता है और न ही भुगतान में जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों का भुगतान नियमों के तहत जल्द ही कर दिया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

