Banwarilal Chandiwala Patna: राजधानी पटना में आज रविवार (5 अप्रैल) से देश का पहला सिल्वर ज्वेलरी मॉल शुरू हो गया। शहर के राजा बाजार इलाके में बरनवारीलाल चांदीवाला के नाम से बने इस भव्य मॉल का उद्घाटन प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने किया। इस दौरान मौके पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार मौजूद रहें।

शुद्ध चांदी से बने उत्पाद होंगे उपलब्ध

बनवारीलाल चांदीवाला नाम से शुरू हुआ यह मॉल करीब 20,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे पांच मंजिला आधुनिक ज्वेलरी हब के रूप में विकसित किया गया है, जिसे देश का पहला और सबसे बड़ा सिल्वर हॉलमार्क ज्वेलरी मॉल बताया जा रहा है। इस मॉल में केवल शुद्ध हॉलमार्क चांदी से बने उत्पाद ही उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को यहां पारंपरिक चांदी के आभूषणों के साथ-साथ प्राचीन वस्तुएं, चांदी के फर्नीचर और विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम एक ही छत के नीचे मिलेंगे।

मॉल में मौजूद होंगी ये सुविधाएं

बरनवारीलाल चांदीवाला मॉल के भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मॉल में ग्राहकों के लिए सिर्फ दो फ्लोर की पार्किंग व्यवस्था की गई है। वहीं, ‘ज्वेलरी ऑन व्हील्स’ यानी ज्वेलरी बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे ग्राहक अलग-अलग स्थानों पर भी ज्वेलरी की खरीदारी कर सकेंगे। मॉल प्रबंधन का कहना है कि यह स्टोर खास तौर पर ‘असली चांदी’ की लग्जरी और प्रमाणिकता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को एक भरोसेमंद और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव मिल सके।

संजय सरावगी ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें

वहीं, कार्यक्रम की तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय सरावगी ने एक्स पर लिखा कि, पटना में पवन खेमका जी के नव-निर्मित प्रतिष्ठान ‘बनवारीलाल चांदीवाला’ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुआ तथा इस नई उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस समारोह का उद्घाटन सुप्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष प्रेम कुमार की भी गरिमामई उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें- बीजेपी से CM बनने पर बिहार में फिर से चालू होगा शराब! शराबबंदी के 10 साल पूरे होने पर मिला यह बड़ा हिंट