प्रदीप मालवीय, उज्जैन। विक्रम महोत्सव का भव्य कार्यक्रम कल आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आज सभी कलाकार बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।

प्रसिद्ध संगीतकार प्रीतम के साथ इंडियन आइडल के फर्स्ट विनर अभिजीत सावंत, मीनल जैन, हिमानी कपूर, शाश्वत सिंह और अकासा सिंह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सभी कलाकारों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और दिन में होने वाली भस्म आरती में भी सम्मिलित हुए।

कलाकारों ने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन दिन पर महाकाल के दरबार में उपस्थित होना जीवन का विशेष क्षण है। उन्होंने उज्जैन की जनता के प्रेम और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और इसी आस्था के बीच सितारों की मौजूदगी ने माहौल को और भी विशेष बना दिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


