शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल के काली मंदिर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बोरी में गाय का बछड़ा मिलने की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस घटना के विरोध में जय भवानी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

READ MORE: कचरे से बनेगी MP की पहली 10-लेन सुपरहाईवे: आदमपुर खंती का अपशिष्ट बनेगा नेशनल हाईवे की मजबूत नींव; NHAI की हरित पहल बना संसाधन 

प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है और लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 

READ MORE: मिशनरी अस्पताल घोटाला: जेल अधीक्षक पर पैसे लेकर आरोपी को स्पेशल सुविधा देने के आरोप, डांगी ने कहा- यह झूठ है

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी व्यक्ति भ्रामक या गलत जानकारी फैलाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m