कुंदन कुमार, पटना। बिहार में विधानमंडल का सत्र जारी है। सत्र के 11वें दिन यानी की आज भी सदन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिली। वहीं, राजद विधायक द्वारा रामविलास पासवान को ‘बेचारा’ कहे जाने पर भी सियासी संग्राम देखने को मिला। इस दौरान विपक्ष ने यूजीसी और आरक्षण का भी मुद्दा उठाया।
सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुे माले विधान पार्षद शशि यादव ने कहा कि, सदन में आज हमने सरकार से कहा कि बिहार में लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। सरकार इस पर जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि, प्रशासन के लोग अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं और जब लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते हैं, तो सबको मुकदमा में फंसाया जा रहा है, जेल भेजा जा रहा है।
शशि यादव ने कहा कि, लोकतंत्र में किसी को भी प्रदर्शन करने का अधिकार है। सरकार से जवाब मांगने का अधिकार है, लेकिन यह तानाशाही सरकार प्रदर्शन भी नहीं करने दे रही है। शशि यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के तर्ज पर बिहार में भी सरकार द्वारा प्रदर्शनकारी और जायज मांग करने वाली जनता को सजा दिया जा रहा है, जो कि ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि, बिहार में तानाशाही सरकार नहीं चलेगी। जनता सब देख रही है। समय आने दीजिए ऐसे सरकार को जनता जवाब देगी।
ये भी पढ़ें- NEET छात्रा केस, पप्पू यादव ने संजय-गुप्ता के रहस्यमयी नामों से मचाया हड़कंप, जेल में प्रताड़ना का भी लगाया आरोप
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


