जालंधर। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। इसे देखते हुए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध जगहों में पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है, जिसमें कई तस्करों को पकड़ा गया है। इस बीच अब एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक सरबजीत राय के नेतृत्व में जिले के विभिन्न नशा प्रभावित क्षेत्रों में एक विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान कासो चलाया गया।
जानकारी के अनुसार 1 मार्च, 2025 से जालंधर ग्रामीण पुलिस नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष रणनीति के साथ अभियान चला रही है। आज के कासो अभियान के दौरान गोराया थाना, लोहियां थाना, करतारपुर थाना, मकसूदां थाना, शाहकोट थाना और सदर नकोदर थाना में बड़े पैमाने पर की महोल्लों की जांच की गई। 9 लोग की हुई गिरफ्तारी आपको बता दें कि अभियान के तहत कुल 6 मामले दर्ज किए गए और 9 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

इसके साथ ही तस्करों की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। एस.एस.पी. विर्क ने नशा तस्करों को चेतावनी दी है कि वह गलत काम छोड़ दें, क्योंकि वह किसी की भी सिफारिश सुने बगैर नशा तस्करों को जेल भेजेंगे और देहात को नशा मुक्त करेंगे।
- विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी : कथावाचक डॉ. रामानुरागी ने मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कथा के बाद नहीं दिए गए पैसे
- MP के तीन टोल पर 6 गुना वसूली: सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को 3 महीने में सुनवाई के दिए निर्देश, बताया नोएडा ब्रिज टोल वसूली जैसा मामला
- सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में जनता से की मुलाकात, समस्याओं को सुन त्वरित निदान का दिया निर्देश
- Bihar Top News 14 march 2026: सीएम के हेलीपैड पर घुसा सांड, धू-धू कर जला हाईवा, नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, लाखों की संपत्ति ले उडे़ चोर, अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अत्याधुनिक MRO की होगी सुविधा, Akasa Air के सहयोग से पहल कर रही योगी सरकार

