कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में फर्जी सिम बेचने और खरीदने वालों पर नकेल कसना शुरु हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश भर में ऑपरेशन फेस फेशियल ऑथेंटिकेशन कम्पलाइंस इंर्पोसमेंट शुरू किया गया है। इसमें उन लोगों को खंगाला जा रहा है जो ज्यादा तादाद में सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस

इस कड़ी में झांसी रोड थाने में एक ही नाम और पहचान से ग्राहकों को सिम बेचने का धंधा पकड़ा गया है। फर्जी कारोबार में से ऑपरेशन फेस के तहत दो लोगों पर संभवतः प्रदेश की पहली FIR दर्ज की है। इनमें एक आरोपी हाथ आया है। धंधे का मास्टरमाइंड फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई हैं।

फर्जी सिम का कारोबार कर रहे थे उमेश और आशीष

दरअसल, गिरवाई निवासी उमेश कुशवाह और उसका साथी आशीष नागर शहर में फर्जी सिम का कारोबार कर रहे थे। उमेश सिम कंपनी का एजेंट है। छत्री लगाकर सिम बेचता है। अभी तक जिन लोगों की पहचान हुई है उन्हें उमेश और आशीष ने एक ही फोटो, पहचान के जरिए सिम बेची है। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन फेस में मल्टीपल सिम खरीदने वालों की पहचान की जा रही है। उसमें उमेश और आशीष आते निवासी भिंड, हाल अजयपुर गिरवाई है। 

स्टॉल लगाकर सिम बेचता था उमेश

आशीष ने पूछताछ में खुलासा किया उमेश सिम स्टॉल लगाकर सिम बेचता है। उमेश के पास ऐसे ग्राहकों की भरमार है जो फर्जी नाम और पते से सिम मांगते हैं। उमेश इन ग्राहकों को उसका फोटो और पहचान पत्र लगाकर सिम मुहैया कराता है। उसके एवज में एक सिम एक्टिवेट करने पर उसे 500 रुपये कमीशन देता है। इसके अलावा उसने दूसरे तमाम लोगों के पहचान पत्रों को चोरी कर उनके नाम से फर्जी सिम लॉट कराई और बेची है। 

उमेश ने आशीष को दी थी बचकर रहने की सलाह

उमेश कोटेश्वर मंदिर के पास रहता है। उसे भनक लग गई थी कि पुलिस उसकी तलाश के लिए आ रही है। दो दिन पहले उमेश ने आशीष को मैसेंजर पर बचकर रहने की सलाह दी थी, जिसके बाद उमेश फोन बंद कर गायब हो गया। 

एक आरोपी गिरफ्तार

SSP धर्मवीर सिंह ने बताया कि साइबर फ्रॉड और दूसरे अपराधों में फर्जी सिम का इस्तेमाल रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन दिनों प्रदेश भर में ऑपरेशन फेस के तहत मल्टीपल सिम खरीदने वालों की पहचान की जा रही है। इसमें दो आरोपियों की पहचान हुई है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। दूसरा अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रहा है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m