अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर आकाशदीप आज शुक्रवार (6 मार्च) को अपने गृह जिले सासाराम पहुंचे, जहां अपने ‘लाल’ की एक झलक पाने के लिए जिलेवासियों में उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था। आकाशदीप ने यहां अपने एसडी-18 स्पोर्ट्स (क्रिकेट एकेडमी) कल्ब के नए एबी स्पोर्ट्स शोरूम का उद्घाटन किया। अपने जिले के इस स्टार खिलाड़ी को देखने के लिए खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान युवाओं ने उनके साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। गृह जिले में आकाशदीप का जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान आकाशदीप ने मीडिया से बातचीत के दौरान युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि, मेहनत, अनुशासन और लगन से अभ्यास करने पर खिलाड़ी गांव-कस्बों से भी निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि छोटे शहरों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास की आवश्यकता है।
वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के बारे में सवाल पूछे जाने पर आकाशदीप ने भारतीय टीम पर भरोसा जताया और कहा कि, टीम शानदार फॉर्म में है और किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत दर्ज करेगी।
गौरतलब है कि आकाशदीप रोहतास जिले के बद्दी गांव के निवासी हैं। वह जिले के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके सासाराम आगमन से स्थानीय युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, और कई युवा खिलाड़ियों ने उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा: रिटायर्ड ले. जनरल सैयद अता हसनैन को क्यों बनाया बिहार का राज्यपाल? बताई असली वजह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

