शब्बीर अहमद, भोपाल। Crime Branch Vehicle Accident: मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी का आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दरअसल, श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक डॉक्टर से लूट हुई थी। क्राइम ब्रांच को फरार आरोपियों के मेरठ में होने की जानकारी मिली थी। जिन्हें पकड़ने के लिए टीम रवाना हुई थी।
लेकिन उत्तर प्रदेश के एटा में क्राइम ब्रांच का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। पहले घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया जहां के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

