शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल में कारोबारी विजय मेवाड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम के बारे में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया हैं। जांच में पता चला है कि आसिफ, दुर्लभ कश्यप और सलमान लाला जैसा गैंगस्टर बनना चाहता था। वह इन्हीं बदमाशों की तरह अपना आपराधिक नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। फिलहाल आसिफ का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है। कोर्ट ने उसे 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

भोपाल के कारोबारी विजय मेवाड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आसिफ की क्राइम फाइल सामने आई है। पूछताछ में पता चला कि वह दुर्लभ कश्यप और सलमान लाला जैसा गैंगस्टर बनना चाहता है। इंदौर के कुख्यात सलमान लाला के जैसा नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। आसिफ लग्जरी लाइफस्टाइल का शौकीन है। महंगी गाड़ियों और फाइव स्टार का शौकीन है। नशे की हालत में आक्रामक होकर मारपीट करने की पुरानी आदत थी।

ये भी पढ़ें: विजय मेवाड़ा हत्याकांड मामला: भोपाल में तीसरे आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर! आसिफ ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग

कोर्ट में पेशी की रील बनाकर की पोस्ट

इतना ही नहीं कोर्ट में पेशी के लिए जाने की रील भी पोस्ट की है। आसिफ बम पर अलग अलग थानों में दर्जनभर से ज्यादा मामले सामने आए है। वहीं उसका बड़ा भाई शरीफ भी जुटे सट्टे के धंधों के चलते जेल में बंद है। शॉर्ट एनकाउंटर में घायल आरोपी आसिफ का फिलहाल हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है। कोर्ट ने उसे 13 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड पर भेजा है। बताया जा रहा है कि 3 दिन की फरारी से जुड़े सवालों पर वह बार-बार बयान बदल रहा है।

दुर्लभ कश्यप की राह पर चल रहा था सलमान लाला

दुर्लभ कश्यप उज्जैन के जीवाजीगंज के अब्दालपुरा का रहने वाला था। कम उम्र में अपराध की दुनिया में तेजी से उभरा था, लेकिन बाद में गैंगवार में उसकी हत्या हो गई थी। इंदौर का सलमान लाला, दुर्लभ कश्यप से प्रभावित था। आरोपी आसिफ इन्हीं दोंनों जैसा आपराधिक नेटवर्क खड़ा करना चाहता था।

ये भी पढ़ें: विजय मेवाड़ा हत्याकांड मामले में शॉर्ट एनकाउंटर पर सियासत: टी राजा ने मुख्य आरोपी को ठोकने की कही बात, कांग्रेस ने उठाए सवाल

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभात पेट्रोल पंप के पास विजय मेवाड़ा के साथ मामूली विवाद हो गया था। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने विजय पर धारदार गुप्ती से हमला बोल दिया। पेट और छाती पर कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी फरमान और इमरान को धर दबोचा थआ, जबकि तीसरा आरोपी आसिफ बम फरार हो गया था। पुलिस ने आसिफ पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था।

मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

गौरतलब है कि 1 अप्रैल बुधवार को दोपहर में रातीबड़ एरिया के समसपुरा के वन क्षेत्र में मुख्य आरोपी आसिफ बम का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया। दरअसल, आसिफ ने पुलिस को देखकर फायरिंग की थी। सेल्फ डिफेंस में भोपाल पुलिस ने आरोपी पर गोली चलाई, जो उसके पैर पर जा लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m