कुंदन कुमार, पटना। राजधानी पटना में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने गुजरात के एक स्वर्ण कारोबारी से करीब 15-20 किलो सोना लूट लिया। लूटे गए सोने की कीमत आज के हिसाब से 20 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
गुजरात से पटना पहुंचे थे स्वर्ण व्यापारी
दरअसल गुजरात राजकोट के रहने वाले महेश और प्रिंस दो व्यापारी सहरसा एक्सप्रेस से दानापुर पहुंचे थे। वे KBS एंड संस का सोना लेकर पटना पहुंचे थे, बाकरगंज जाने के लिए दोनों ने एक ऑटो बुक की थी, जैसे ही उनका ऑटो खगोल ओवर ब्रिज के पास पहुंचा, उन्हें रोका गया और ठग के रूप में आए कथित कस्टम अधिकारी ने जांच के नाम पर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
पीड़ित कारोबारियों को भनक तक नहीं लगी
अपराधियों ने गाड़ी के अंदर ही कारोबारी को धमका-डारकर उनके पास मौजूद सोने की पूरी खेप अपने कब्जे में ले ली। पीड़ित व्यवसायियों को इस बात की भनक तक भी नहीं लगी की वे शातिर लुटरों के चुंगल में फंस चुके हैं, इस बीच जैसे ही उनकी गाड़ी शहर से दूर नौबतपुर नहर के पास पहुंची। उन्होंने व्यवसायी को चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया और मौके से फरार हो गए।
छानबीन में जुटी पुलिस
सड़के किनारे फेंके जाने के बाद कारोबारियों को यह पता चला की वे ठगी का शिकार हो चुके हैं। किसी तरह पीड़ित ने पुलिस से संपर्क साधा और उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें- खेत में रंगे हाथ धरा गए नेता जी! जदयू नेता गामा सिंह का युवती के साथ VIDEO वायरल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

