राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में गुंडा बदमाशों के खिलाफ शासन का बुलडोजर चलने के बाद हौसले बुलंद है। ताजा मामला राजधानी भोपाल में डॉक्टर से सनसनीखेज लूट का है। बदमाशों ने डॉक्टर की आंखों में मिर्ची पावडर झोंककर 11 तोले का सोने का कड़ा लूट कर भाग गए।

11 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर का रुद्राक्ष, फूलों की माला और भस्म अर्पित कर राजाधिराज स्वरूप में श्रृंगार,

क्लब से साइक्लिंग कर लौट रहे थे

दरअसल वारदात भोपाल चिनार पार्क के पास की है जहां बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पालडर झोंक कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। 11 तोला वजनी सोने का कड़ा, घड़ी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वारदात के समय डॉ मनोज वर्मा बोट क्लब से साइक्लिंग कर लौट रहे थे।

टीबी ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर मनोज वर्मा से लूट की वारदात

आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। साइकिल से गिरने के कारण उनके हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। टीबी ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर मनोज वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्यामला हिल्स पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m