फ़्रेंच फ्राइस बच्चों को बहुत ज़्यादा पसंद आती है, और बड़े भी इसे बहुत चाव से खाते हैं. बाहर की French Fries हेल्थी नहीं होती है इसलिए इसे घर पर बनाया जाना ज़्यादा बेहतर होता है. लेकिन घर की फ्रेंच फ्राइज अक्सर “वो वाली” क्रिस्पी नहीं बन पातीं. जैसी मार्केट की होती है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है आज हम आपको छोटे-छोटे किचन हैक्स बतायेंगे जिन्हें अपनाकर आप भी बाहर से कुरकुरी, अंदर से सॉफ्ट और सुनहरी French Fries बना सकते हैं. यहां जानिए विस्तार से.

सही आलू चुनना सबसे जरूरी
French Fries के लिए स्टार्च वाले आलू (जैसे ज्योति/चिप्सोना टाइप) सबसे अच्छे होते हैं. इनमें नमी कम होती है, जिससे फ्राइज ज्यादा क्रिस्पी बनती हैं.
काटने के बाद आलू भिगोना न भूलें
आलू काटने के बाद उन्हें ठंडे पानी में 30 मिनट से 1 घंटे तक भिगो दें. इससे एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाता है और फ्राइज चिपकती या नरम नहीं होतीं.
उबालना – लेकिन हल्का सा
भिगोए हुए आलुओं को पानी से निकालकर पानी में थोड़ा सा नमक और सिरका डालें, आलुओं को 2–3 मिनट हल्का उबालें. ध्यान रखें, आलू पूरी तरह गलने न पाएं.
अच्छी तरह सुखाना है गेम-चेंजर
उबले आलुओं को छलनी में निकालकर किचन टॉवल या पेपर टॉवल से पूरी तरह सुखा लें. गीले आलू सीधे तेल में डालने से फ्राइज तेल सोख लेती हैं.
डबल फ्राइंग ट्रिक अपनाएं
यही प्रो-लेवल सीक्रेट है पहले मध्यम आंच पर हल्का फ्राई करें (कलर नहीं आना चाहिए),निकालकर ठंडा होने दें. फिर तेज आंच पर दोबारा फ्राई करें जब तक सुनहरी और क्रिस्पी न हो जाएं.
सही तेल और सही तापमान
मूंगफली, सनफ्लावर या रिफाइंड ऑयल इस्तेमाल करें. तेल बहुत ठंडा या बहुत ज्यादा गरम न हो. गरम तेल में डालते ही आलू हल्का सा ऊपर आने लगें यही सही टाइम है.
नमक हमेशा आखिर में
फ्राई करने से पहले नमक डालने से फ्राइज नरम हो जाती हैं. फ्राई करने के बाद ही नमक और मसाले मिलाएं.
एक्स्ट्रा क्रंच के लिए एक बोनस हैक
अगर चाहें तो उबले आलुओं पर 1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर या 1/2 छोटा चम्मच चावल का आटाहल्का सा छिड़ककर फ्राई करें. क्रिस्पीनेस अगले लेवल की होगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


