भुवनेश्वर : ओडिशा के अनुगुल जिले के सतकोसिया वन्यजीव क्षेत्र में महानदी और अन्य जलाशयों में तीन दिवसीय मगरमच्छों की गणना का अभियान सोमवार को शुरू हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छों की गणना के लिए वन विभाग द्वारा शुरू किया गया यह अभियान 6 से 8 जनवरी तक चलेगा।
गणना अभियान के मद्देनजर सातकोसिया वन्यजीव अभ्यारण्य इस अवधि के दौरान पर्यटकों और मछुआरों के लिए बंद रहेगा। महानदी में नौका विहार सोमवार से 9 जनवरी की सुबह तक बंद रहेगा।
मगरमच्छों की गणना के अभियान में वन विभाग की 14 टीमें लगी हुई हैं। सातकोसिया वन्यजीव प्रभाग अधिकारी सरोज पांडा के अनुसार, प्रत्येक सेक्टर में 5 कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है, जबकि गणना के लिए कुल 70 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है कि मगरमच्छों की गणना हर साल सर्दियों के मौसम में की जाती है, क्योंकि ठंड के मौसम में सरीसृप पानी से बाहर निकलकर नदी के किनारे सो जाते हैं। वन विभाग के कर्मचारी छोटी नावों या विशेष रूप से निर्मित डोंगियों में दूरबीन और कैमरों की मदद से महानदी में मगरमच्छों की गिनती करेंगे।
- जीत एनडीए की होगी, बागी नेताओं पर चुप्पी… उपेंद्र कुशवाहा के तेवर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी!
- पंजाब में 48 घंटे में 4 हत्याओं से गरमाई सियासत, BJP ने मान सरकार पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार के आरोपों पर मांगा जवाब
- प्रेमिका ने मिलने बुलाया, लेकिन लौटकर नहीं आया प्रेमी… जंगल में अलग-अलग जगह मिले सिर-धड़, दंपति गिरफ्तार
- सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट
- पटना गए थे ASI, पीछे से घर में घुसे चोर… आलमारी तोड़कर 5 लाख के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस
