देहरादून. मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य में आईसीजेएस- 2.0 के सफल क्रियान्वयन के लिए कंप्यूटर हार्डवेयर आदि क्रय किए जाने और डीआरडीओ द्वारा विकसित आधुनिक प्रणाली युक्त पांच वज्र वाहनों की खरीदी के लिए स्टेट अपेक्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई.
मुख्य सचिव ने उपकरणों और वाहनों के क्रय में भारत सरकार की ओर से निर्धारित मानकों और स्वीकृत अनुदान के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए. मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में ईएफआईआर की प्रॉपर मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. ऐसी ईएफआईआर पर तीन दिन के अंदर कार्यवाही हो, यह सुनिश्चित किया जाए.
इसे भी पढ़ें : आधुनिक सिटी पार्क बनेगा राजधानी का ट्रेंचिंग ग्राउंड, सीएस ने कचरा निस्तारण के लिए दिया निर्देश
बैठक में सचिव शैलेश बगौली, वी. षणमुगम, अपर सचिव निवेदिता कुकरेती, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा, निदेशक आईटीडीए आलोक पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


