मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य में संचालित Capital Expenditure, CSS Schemes, EAP Schemes, NABARD Schemes, Expenditure Plan और SASCI योजनाओं की वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.
मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं के अंतर्गत आवंटित धनराशि के खर्च की प्रगति में तेजी लाते हुए उसका शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय राज्य के विकास को गति देता है, इसलिए सभी विभाग परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें. उन्होंने कहा कि किसी भी स्कीम का बजट लैप्स नहीं होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : CM धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन, कहा- इस प्रकार की पहल न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि…
बैठक में SASCI योजना 2025-26 की प्रगति की भी समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी तरह की प्रशासनिक, तकनीकी और प्रक्रियागत बाधाएं आ रही हैं, तो उनका त्वरित समाधान किया जाए. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी विभाग मासिक व्यय लक्ष्य निर्धारित कर उसकी नियमित मॉनिटरिंग करें. लंबित टेंडर, स्वीकृतियों और तकनीकी अनुमोदनों को शीघ्र पूरा किया जाए और जिला स्तर पर परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए.
मुख्य सचिव ने कहा कि योजनाओं की प्रगति बढ़ने से राज्य के विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनसुविधाओं में भी सुधार होगा. बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई और धनंजय चतुर्वेदी, विशेष सचिव अमित सिन्हा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

