CSK vs DC IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर मैच खेले जा रहे हैं। दिन के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम आमने-सामने होगी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। लगातार 3 हार के बाद चेन्नई अपनी पहली जीत की तलाश में है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स 3 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। टीम को इकलौती हार पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ मिली थी। अगर आज दिल्ली जीतती है, तो उसके पास टॉप-2 में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11, चेपॉक की पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

CSK और DC हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है।

अगर चेपॉक स्टेडियम की बात करें, तो यहां होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। इस मैदान पर CSK ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए 10 में से 7 मैच जीते हैं, जबकि DC सिर्फ 3 मुकाबले ही अपने नाम कर सकी है।

चेपॉक की पिच रिपोर्ट

चेपॉक भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है, जहां अब तक 92 IPL मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हल्का सा फायदा मिलता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 51 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को 41 मुकाबलों में जीत मिली है। टॉस का प्रभाव यहां ज्यादा निर्णायक नहीं रहा, जिससे यह पिच संतुलित मानी जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 164 रन के आसपास रहता है।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 : RCB को कूटने वाले Vaibhav Suryavanshi पर आया ‘किंग’ कोहली का दिल, ड्रेसिंग रूम में हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया दंग

हालांकि, पिछले मुकाबले में इस मैदान पर जमकर रन बने थे, जहां दोनों टीमों ने 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में इस बार भी हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है, खासकर जब दोनों टीमों में दमदार हिटर शामिल हैं। इसके बावजूद चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों को मदद देती है, जो मैच को रोमांचक बना सकती है।

CSK और DC की संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा/प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, मैट हेनरी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा/आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H