कुमार इंदर, जबलपुर। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी साहिल विश्वकर्मा (बरगी नगर, जबलपुर निवासी) पर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी लड़कियों की आईडी बनाकर दोस्ती करने, निजी फोटो-वीडियो हासिल करने और फिर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने तथा दैहिक शोषण का आरोप है।
READ MORE: इंदौर में फिर चर्चा में ‘शिलोम जेम्स’: राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी पर एक और केस, टी-20 क्रिकेट विश्व कप की जीत से जुड़ा है मामला
बरगी नगर की दो युवतियों की शिकायत पर बरगी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी ने दोस्तों या लड़कियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवतियों से चैटिंग की, उनसे आपत्तिजनक सामग्री मंगवाई और फिर वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे। न देने पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग भी की गई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने 100 से ज्यादा युवतियों को अपना शिकार बनाया था, जिनमें जबलपुर के अलावा मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और आसपास के जिलों की लड़कियां शामिल हैं।
READ MORE: सरकारी स्कूल भवन 2 साल से जर्जरः मंगल भवन में बैठकर पढ़ाई करने की मजबूरी, ब्लैकबोर्ड नहीं जमीन पर लिखी गिनती और वर्णमाला
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से पेन ड्राइव और मोबाइल बरामद हुए, जिसमें 3000 से ज्यादा चैट, सैकड़ों आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। जबलपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने अंतरराज्यीय समन्वय से यह कार्रवाई की। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच में अन्य शिकारियों से संपर्क कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

