Bihar Crime: बिहार के कटिहार में बाइक सर्विसिंग को लेकर हुए मामूली विवाद में गैरेज संचालक को गोली मारने की घटना सामने आई है। मामला अमदाबाद थाना क्षेत्र के पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत की है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
बाइक की सर्विसिंग से संतुष्ट नहीं था आरोपी
घटना के संबंध में गैरेज स्टाफ शेख मुबारक ने बताया कि, गैरेज संचालक मोहम्मद साबिर ने एक ग्राहक की अपाची बाइक की सर्विसिंग की थी। सर्विसिंग के बाद जब ग्राहक बाइक लेने पहुंचा, तो वह काम से संतुष्ट नहीं था। इस बात को लेकर संचालक और ग्राहक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राहक ने गुस्से में आकर साबिर के सिर में सीधे गोली मार दी।
सिर में गोली लगने से हालत गंभीर
सिर में गोली लगने से मोहम्मद साबिर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोग उसे तुरंत अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल साबिर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही
उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में गैरेज स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। पुलिस ने मौके से कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
ये भी पढ़ें- भागलपुर के स्कूल का मिड डे मील खाकर बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

