सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट को चूना लगाने वाले साइबर फ्रॉड चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पचपकड़ी थाना के बगही गांव के फेंकू यादव के घर में बैठकर साइबर अपराध को अंजाम देता था।
दरअसल साइबर थाने की पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि बनकटवा, पचपकड़ी थाने इलाके के युवक भंडार गांव में बैठकर कम उम्र के लोगों के जन्म प्रमाण-पत्र बनवाकर उसके आधार में उम्र को बढ़कर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वृद्ध पेंशन का लाभ लोगों को दिलाते हैं।
सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में आधार कार्ड, वृद्धा पेंशन का फॉर्म, जन्म प्रमाण पत्र लैपटॉप, फिंगरप्रिंट मशीन, तीन डेमो फिंगरप्रिंट, मोबाइल वेबकम, कैमरा के साथ कई सामग्री को जब्त किया है।
साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, सरकार की योजना में गलत तरीके से कागजात बनाकर लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का काम एक बड़ा गिरोह कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भंडार गांव से रैकेट में एक शामिल युवक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, संदीप यादव, सुमन यादव, फेकू यादव, धीरज यादव की तलाश जारी है। पुलिस ने काफी संख्या में कागजात भी जब्त किया है।
ये भी पढ़ें- नवादा: दो दिन से लापता युवक का जंगल में शव मिलने से सनसनी, अवैध संबंध में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

