ईरान-इजराइल के बीच बढ़े संघर्ष में अमेरिका की भूमिका के बाद वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर भारत पर भी पड़ने लगा है। गैस की उपलब्धता पर दबाव को देखते हुए तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, ताकि आम लोगों को गैस की किल्लत का सामना न करना पड़े। सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति बाधित होने और शिपमेंट में देरी के कारण कुछ क्षेत्रों में गैस वितरण की गति प्रभावित हो रही है। इसी स्थिति को संभालने के लिए तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया में कुछ नए प्रावधान लागू किए हैं। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं।
दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। पुलिस के मुताबिक ठग सोशल मीडिया विज्ञापनों, फोन कॉल या फर्जी लिंक के जरिए लोगों को जल्दी एलपीजी सिलिंडर दिलाने या पीएनजी गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ठग उपभोक्ताओं को लिंक भेजकर या कॉल कर उनसे ओटीपी, बैंक डिटेल या ऑनलाइन भुगतान की मांग करते हैं। जैसे ही लोग इन झांसे में आते हैं, उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं।
पुलिस के अनुसार साइबर ठग फोन कर खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर बात शुरू करते हैं। वे सबसे पहले पूछते हैं कि क्या आपने एलपीजी सिलिंडर बुक कर लिया है। अचानक आए ऐसे कॉल से अक्सर लोग चौंक जाते हैं और पूछते हैं कि सिलिंडर बुकिंग से उनका क्या मतलब है। इसके बाद ठग लोगों को डराते हुए कहते हैं कि Iran में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में पेट्रोल और एलपीजी की भारी कमी होने वाली है। ठग दावा करते हैं कि अगर अभी सिलिंडर बुक नहीं किया तो उपभोक्ता के कोटे का सिलिंडर किसी और को दे दिया जाएगा।
इसके बाद ठग उपभोक्ता से बैंक संबंधी जानकारी लेने की कोशिश करते हैं और एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने के लिए कहते हैं। जैसे ही व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है, ठग रिमोट एक्सेस के जरिए फोन का नियंत्रण हासिल कर लेते हैं और बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साइबर अपराधी “Pay Now, Get Gas Tomorrow” जैसे मैसेज भेजकर लोगों को जल्दी गैस डिलिवरी का लालच दे रहे हैं। इसके बदले वे उपभोक्ताओं से एडवांस पेमेंट मांगते हैं। वहीं गैस कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि उनकी ओर से गैस बुकिंग के समय कभी भी अग्रिम भुगतान नहीं मांगा जाता।
पुलिस के अनुसार ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Facebook और Instagram पर भी गैस कंपनियों के फर्जी विज्ञापन बनाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। इन विज्ञापनों में गैस कंपनियों के लोगो का इस्तेमाल कर भरोसा दिलाने की कोशिश की जाती है।
इसके अलावा ठग पीएनजी उपभोक्ताओं को कॉल कर यह भी कहते हैं कि बिल का भुगतान नहीं हुआ है और जल्द भुगतान नहीं किया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस बहाने भी उनसे ऑनलाइन पेमेंट कराने की कोशिश की जाती है।
ऐसे रहें सतर्क
गैस बुकिंग के लिए केवल गैस कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अनजान वेबसाइट पर पेमेंट डिटेल्स दर्ज न करें। किसी के कहने पर OTP और बैंक डिटेल्स साझा न करें। किसी अनजान व्यक्ति की कॉल आने पर घबराएं नहीं और सतर्क रहें।
ठगी होने पर क्या करें
फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। National Cyber Crime Reporting Portal की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

