भारत में राफेल बनाने के लिए फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के बीच समझौता हुआ है. हैदराबाद में राफेल के जरूरी हिस्से बनाने की फैक्ट्री लगाई जाएगी. भारत फ्रांस से फाइटर जेट राफेल को लेकर बड़ी डील करने की तैयारी में है। अगर यह डील पास होती है तो यह भारत के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील साबित होगी, जिसकी कुल लागत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये आंकी जा रही है. वायुसेना के लिए 114 राफेल जेट के प्रस्ताव को रक्षा अधिग्रहण परिषद् की मीटिंग में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे से पहले यह अहम कदम होगा।

भारतीय वायुसेना के लिए 114 Rafale Fighter Jet खरीदने की बड़ी डील को इस सप्ताह रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिल सकती है. यह फैसला फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की दिल्ली यात्रा से ठीक पहले लिया जा सकता है.

यह सौदा भारतीय वायुसेना की मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट योजना के तहत किया जा रहा है और इसका मकसद वायुसेना की घटती स्क्वाड्रन संख्या को मजबूती देना है. इस डील के जरिए भारत न सिर्फ अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हासिल करेगा, बल्कि देश में फाइटर जेट निर्माण की क्षमता भी कई गुना बढ़ेगी.

डील के बाद भारत फ्रांस के बाहर राफेल का सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा. राफेल एक ट्विन इंजन मल्टी रोल फाइटर जेट है, जिसे दुनिया के सबसे घातक लड़ाकू विमानों में गिना जाता है. यह एयर सुपीरियॉरिटी और प्रिसिजन स्ट्राइक दोनों में माहिर माना जाता है.

भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान पहले ही वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में अपनी ताकत साबित कर चुके हैं. मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों की तैनाती की गई थी. इसके अलावा लद्दाख क्षेत्र में भी राफेल को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया.

राफेल फाइटर जेट लंबी दूरी की मीटियोर एयर टू एयर मिसाइल, हैमर स्टैंड ऑफ स्ट्राइक वेपन और स्पेक्ट्रा एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस है. इसके साथ इसमें अत्याधुनिक रडार और टारगेटिंग सिस्टम लगे हैं, जो इसे आधुनिक युद्ध के लिए बेहद प्रभावी बनाते हैं.

अधिकारियों ने पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ते रणनीतिक तालमेल, साथ ही भारत के पड़ोस में बदलते क्षेत्रीय हालात को भी इस खरीद की अर्जेंसी के पीछे के कारणों में से एक बताया।

प्रस्ताव के अनुसार, भारत फ्रेंच मैन्युफैक्चरर दसॉ एविएशन से 18 राफेल खरीदेगा, जबकि बाकी 96 फाइटर जेट भारत में प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में बनाए जाएंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m