पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन आज (गुरुवार) 59वें दिन में प्रवेश कर गया है। अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उनके लिए एक खास हाईटेक कमरा तैयार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर वहां उन्हें आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जब तक कमरा तैयार नहीं होता, उन्हें एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रॉली में रखा जाएगा। वहीं, राजिंदरा अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम को शिफ्टों में तैनात किया गया है, जो उनकी सेहत पर नज़र रख रही है।
इसके साथ ही, 26 जनवरी को आयोजित होने वाले ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां भी पंजाब समेत अन्य राज्यों में पूरे जोरों पर चल रही हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
हाईटेक कमरे में मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
खनौरी में तैयार किए जा रहे इस कमरे की खासियत यह है कि यह कांच से बना होगा। यह पूरी तरह साउंडप्रूफ होगा और इसमें सूरज की रोशनी आसानी से प्रवेश कर सकेगी। कमरे के पास बाथरूम और अन्य सुविधाएं भी मौजूद होंगी। पानी गर्म करने की व्यवस्था भी की जाएगी।
बुधवार को, जगजीत सिंह डल्लेवाल को दोपहर 2 बजे ट्रॉली से स्ट्रेचर पर बाहर लाया गया। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। इसके बाद, किसान नेताओं, वरिष्ठ डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वह अपनी नई ट्रॉली के पास पहुंचे, जहां वह तीन घंटे तक रहे।

डेढ़ घंटे का होगा ट्रैक्टर मार्च
26 जनवरी को किसान दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। यह मार्च एमएसपी सहित 13 मांगों को मनवाने के लिए दबाव बनाने का एक तरीका होगा। यह देशभर में शॉपिंग मॉल, साइलो, टोल प्लाजा, बीजेपी कार्यालयों, नेताओं और उनके घरों के सामने आयोजित किया जाएगा।
- IPS Rajnesh Singh Motiveted Board Exam Students : एसएसपी रजनेश सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों में भरा आत्मविश्वास, कहा- शांत मन से करें नियमित अभ्यास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी की अपील
- मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट अपडेट : गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की मासूम की मौत, कई मजदूर गंभीर, FIR वापस लेने और बयान बदलने का दबाव, पीड़ितों परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
- ‘8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?’ साइबर ठगों ने अपनाया नया पैंतरा, झांसे में पड़े तो आपका बैंक अकाउंट भी हो सकता है खाली
- भाई बना कसाईः बड़े ने पत्थर से हमला कर छोटे भाई को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या के पीछे की वजह
- CG Accident News : नाली में गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर


