संगरूर। खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 21वें दिन है। डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं लेकिन फिर भी उनका आमरण अनशन जारी है।
डॉक्टरों ने बीते दिनों यहां तक कह दिया था कि उन्हें कभी भी कुछ भी हो सकता है। उनका हार्ट और किडनी काफी प्रभावित हो चुके हैं। इन सभी बातों को जानने के बाद में आज कांग्रेस के कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की और हाल जाना।
सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधायक गुरप्रीत सिंह कोटली सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं का जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जानने के लिए पहुंचे।
आपको बता दें कि बीते दिनों डीजीपी पंजाब गौरव यादव व केंद्रीय प्रतिनिधि मयंक मिश्रा जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात करने उनके पास गए थे। उन्होंने डल्लेवाल से मरणव्रत समाप्त करके मेडिकल सेवा लेने के लिए अपील की लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

देश के प्रधान मंत्री को समझना चाहिए : वड़िंग
इस पूरे मामले में वड़िंग ने कहा कि डल्लेवाल ने किसानों के लिए जान कुर्बान कर रहे हैं, अगर उनकी जान जाने के बाद भी किसानों की मांगें पूरी होती है, तो यह उनका सौभाग्य होगा, क्योंकि उनकी मौत के बाद कोई किसान आत्महत्या नहीं करेगा। देश के प्रधानमंत्री को जल्द से जल्द संज्ञान लेना चाहिए। वड़िंग ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री व केंद्र से अमित शाह को यहां आना चाहिए।
- पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सहयोगी दलों के लिए प्रचार कर रहे तेजस्वी, जानें क्या है पार्टी प्लान, जानें किन वर्गों को साधने में जुटे नेता
- CG Weather Update : प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, 2 दिन बाद फिर चढ़ेगा पारा
- सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट को 3 जजों का पैनल गठित करने को कहा, बोला- “अगर स्टेट मशीनरी फेल होती है, तो हम देखते है”
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, नए सूचना आयुक्त लेंगे शपथ, विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली मीटिंग, इंदौर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भोपाल में समाजवादी पार्टी के बैठक, शाजापुर में बिजली रहेगी गुल
- National Morning News Brief: तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज; ईरान को एक और बड़ा झटका, मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ; पीएम मोदी बोले -पार्टी हमारे लिए मां की तरह; अडानी के खिलाफ वेदांता सुप्रीम कोर्ट पहुंची
