वीरेंद्र कुमार/दरभंगा। जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित हिंदू परिवार ने एक शादीशुदा मुस्लिम युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने की आशंका जताई है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है आरोपी
परिजनों के अनुसार, घटना 28 जनवरी की है। आरोप है कि मो. सितारे, जो पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, नाबालिग को अगवा कर ले गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले से ही उनके परिवार को धमकी दे रहा था। घटना वाले दिन जब घर के सदस्य एक घायल रिश्तेदार को लेकर अस्पताल गए थे, तभी सूने घर का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुरानी रंजिश और जेल से रिहा होने के बाद धमकी
पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2025 में भी उसने घर में घुसकर लूटपाट की थी जिसके लिए वह जेल जा चुका है। जेल से आने के बाद वह लगातार परिवार को प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों ने बताया कि जब वे आरोपी के घर अपनी बेटी को मांगने गए, तो उसके घरवालों ने भी अभद्रता की और धक्का-मुक्की कर भगा दिया।
शांति व्यवस्था के लिए SDPO का फ्लैग मार्च
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-2, शुभेन्द्र कुमार सुमन खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं। मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण लोकेशन ट्रेस करने में बाधा आ रही है, लेकिन पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गांव में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की गई है ताकि शांति बनी रहे। पुलिस ने जल्द ही नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

