रवि रायकवार, दतिया। पंडोखर धाम सरकार गुरुशरण महाराज ने बड़ा दावा किया हैं। उन्होंने कहा कि ईरान का अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहा युद्ध ज्यादा भयावह नहीं चलेगा। आगे वॉर रोकने में सनातन और भारत की अहम भूमिका रहेगी। वहीं विश्व युद्ध को लेकर भी उन्होंने बयान दिया हैं। आइए जानते है आखिर देश के विख्यात संत ने क्या कुछ कहा है…
अध्यात्म के बिना विज्ञान भी अधूरा
दरअसल, पंडोखर धाम में हनुमान जयंती से शुरू होकर 20 दिन तक चलने वाले संस्कृति उत्सव की तैयारियों के संबंध में गुरुशरण महाराज अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे सनातन धर्म के लिए बराबर कार्य करते रहते हैं और सनातन धर्म की ध्वजा लहराने के लिए पंडोखर में ये 20 दिन का उत्सव कर रहे हैं। जिसमें देश के तमाम संत शिरकत करेंगे। पंडोखर के पीठाधीश्वर गुरु शरणजी ने कहा कि 21वीं सदी में विज्ञान का ज्ञान जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही गीता, रामायण और हनुमान चालीसा की शिक्षा भी जरूरी है। अध्यात्म के बिना विज्ञान भी अधूरा है।
भविष्य में विश्व युद्ध का योग बन रहा है
वहीं विख्यात संत पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने कहा कि ईरान का अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध आगे ज्यादा भयावह नहीं चलेगा और न ही विश्व युद्ध का रुप लेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में विश्व युद्ध का योग बन रहा है, लेकिन ये युद्ध विश्व युद्ध का रुप नहीं लेगा। उन्होंने ये भी कहा कि आगे सनातन और भारत की युद्ध को रोकने में खास भूमिका रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

