दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने एक महिला पर हमला कर उसका सोने का कंगन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी बेटी को स्कूल बस तक छोड़कर स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया। महिला ने जब लूट का विरोध किया, तो बदमाशों ने पिस्तौल की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बेटी को छोड़ने गई थीं स्कूल बस स्टॉप
पुलिस को दिए बयान में कनिका मेहता ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7:15 बजे वह स्कूटी से अपनी बेटी को विजय चौक स्थित स्कूल बस स्टॉप पर छोड़ने गई थीं। उन्होंने स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा किया और बेटी को बस में बैठाने चली गईं। बेटी को सुरक्षित बस में बैठाने के बाद जब वह वापस अपनी स्कूटी की ओर लौटीं, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
हेलमेट पहने थे बदमाश
पीड़िता कनिका मेहता के बयान के मुताबिक, जैसे ही स्कूल बस आगे बढ़ी और वह अपनी स्कूटी स्टार्ट करने लगीं, तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बताया गया कि हेलमेट पहने चार बदमाश, जो दो अलग-अलग स्कूटी पर सवार थे, अचानक मौके पर पहुंचे और कनिका को चारों तरफ से घेर लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए उन्हें रुकने पर मजबूर किया, जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना के दौरान बदमाशों ने कनिका से उनके गहने लूटने की कोशिश की। शुरुआत में वह सहम गईं, लेकिन जल्द ही उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का डटकर विरोध किया और शोर मचाया। कनिका के विरोध और शोर मचाने पर बदमाश बौखला गए और वारदात को अंजाम देने के लिए और अधिक आक्रामक हो गए।
सिर पर हमला, झपट लिया सोने का कंगन
पीड़िता कनिका मेहता ने बहादुरी दिखाते हुए लूट का विरोध किया, लेकिन इसका खामियाजा उन्हें गंभीर रूप से भुगतना पड़ा। sघटना के दौरान बदमाशों में से एक ने पिस्तौल निकालकर उसकी बट से कनिका के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। इस हमले से वह दर्द से कराह उठीं और कमजोर पड़ गईं। कनिका की इस हालत का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने उनके हाथ से सोने का कंगन झपट लिया और तुरंत अपनी स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
CCTV फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश
पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कृष्णा नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल कनिका को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजधानी की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

