आकाश श्रीवास्तव, नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच शहर के व्यस्त तिलक मार्ग स्थित प्राचीन श्री खाटू श्याम मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक चोर मंदिर में घुसकर दानपेटी उठाकर सीधे छत पर ले गया और उसे तोड़कर उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो मंगलवार सुबह सामने आया है। 

READ MORE: छेड़खानी से आहत 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम: डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत के बीच की जंग 

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर ने सुनसान मौके का फायदा उठाते हुए तेजी से वारदात को अंजाम दिया। चोरी का खुलासा तब हुआ जब पुजारी छत पर पहुंचे और वहां टूटी हुई खाली दानपेटी मिली। गौरतलब है कि इस मंदिर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय रहवासियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m