DC vs GT IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 14वें मुकाबले में आज शाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद GT ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए हैं। अब DC को मुकाबला जीतने के लिए 211 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

बता दें कि चोट से उबरने के बाद इस मुकाबले से वापसी कर रहे GT के कप्तान शुभमन गिल ने 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गिल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर (55 रन) और जोस बटलर (50 रन) ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जड़ी।

DC के लिए गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। उनके अलावा कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट सब: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, नबी, नमीरा और नायर

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा

इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव और अनुज रावत

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H