DC vs MI IPL 2026: आईपीएल में आज सीजन के पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से हरा दिया है। अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने टीम के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव (51 रन) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने सलीम रिजवी की 90 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 18.1 ओवर में 4 विकेट पर 164 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
बता दें कि यह दिल्ली की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है। समीर को इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया, और उन्होंने लगातार दूसरे मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समीर ने डेविड मिलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और उसने जल्दी ही दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद रिजवी ने पहले पाथुम निसांका के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और फिर मिलर के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। समीर 51 गेंदों में सात चौके और सात छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। निसांका ने 44 रन बनाए, जबकि मिलर 21 रन बनाकर नाबाद रहे और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 3 रन जोड़े।
मुंबई की तरफ से गेंदबाजी में दीपक चाहर, कार्बिन बॉश और मिशेल सैंटनर को 1-1 सफलता मिली। मुंबई इस सीजन में पहली हार का सामना कर रही है। पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर टीम ने जीत दर्ज की थी, लेकिन आज दिल्ली के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: समीर रिज़वी
मुंबई इंडियंस (MI)
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: मयंक मारकंडे
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

