अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल को पूर्व मध्य रेल का ‘सर्वश्रेष्ठ मंडल’ घोषित किया गया है. 70वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में मंडल को ‘ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड’ सहित कुल 11 शील्ड प्रदान की गईं. इस उपलब्धि पर सोमवार को डीडीयू स्टेशन परिसर से लेकर डीआरएम कार्यालय तक उत्सव का माहौल रहा.
इस दौरान स्काउट-गाइड के छात्रों, रेलकर्मियों और अधिकारियों ने खुशी मनाई. पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी. मंडल रेल प्रबंधक (DRM) उदय सिंह मीना का भव्य स्वागत किया गया और मंडल सभागार में केक काटकर जश्न मनाया गया. डीआरएम उदय सिंह मीना ने बताया कि यह सम्मान 28 मार्च को हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में आयोजित 70वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा कि मंडल को कुल 11 शील्ड मिली हैं, जो डीडीयू मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है.
इसे भी पढ़ें : सीएम योगी ने UPPCS क्लीयर करने वाले अभ्यर्थियों को दी बधाई, कहा- नए उत्तर प्रदेश के निर्माण को नई गति देने का किया आह्वान
डीआरएम मीना ने इस उपलब्धि को रेलकर्मियों, सुपरवाइजरों और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास और बेहतर टीमवर्क का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि मंडल ने न केवल लक्ष्य हासिल किए, बल्कि पूरे वर्ष नवाचार और नई पहलों पर भी विशेष ध्यान दिया. मंडल की प्रमुख उपलब्धियों में ‘सर्वश्रेष्ठ मंडल’ का खिताब, 11 शील्ड से सम्मान, ‘ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड’ की प्राप्ति और 4.5 किलोमीटर लंबी ‘रुद्राक्ष’ मालगाड़ी का सफल संचालन शामिल है. डीडीयू मंडल की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, जो वर्षभर की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

