चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजाना कई सड़क दुर्घटनाएं सामने आती है, लेकिन उसके बावजूद भी युवा वाहन चालक अपनी जान से खेलते हुए वाहनों से स्टार्ट करते हुए नजर आते हैं। ऐसे ही एक ताजे मामले में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लिया है और वाहनों के नंबर के आधार पर उनकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
READ MORE: आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम बच्ची से धुलवाए बर्तन: आराम फरमाती रही कार्यकर्ता-सहायिका, चौंकाने वाला Video वायरल
पुलिस के मुताबिक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे संज्ञान में लिया गया है। वायरल वीडियो कौन से थाना क्षेत्र का है उसकी जांच की जा रही है। वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है कि थार गाड़ी और एक इनोवा गाड़ी में सवार युवक गेट पर लटक कर मौत को बुलवा देते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी जान की जोखिम की परवाह न करते हुए भी जो आसपास के अन्य वाहन चल रहे हैं उन्हें भी वाहन चलाने में समस्या पैदा करते नजर आए।
READ MORE: अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन आ रहे परिवार की बच्ची से ट्रेन में छेड़छाड़, विरोध करने पर किया हमला; स्टेशन पर भड़का सांप्रदायिक तनाव
वायरल वीडियो में जो गाड़ियों के नंबर हैं, उसके आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेकिंग पॉइंट लगाए जाते हैं, लेकिन कहीं पर भी इन युवाओं की हुड़दंग वाले स्टंट को रोका नहीं गया। फिलहाल देखना होगा कि पुलिस अब इस वायरल वीडियो के आधार पर किस तरीके से सत्यता की जांच कर कार्रवाई करती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


