प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के आगर रोड पर हुए युवक के हत्याकांड में चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या लिफ्ट मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद की गई थी ।

दरअसल यह घटना 2 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे सामने आई, जब आगर रोड किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला । मृतक की पहचान उज्जैन के बेगमबाग कॉलोनी निवासी भुरु उर्फ आरिफ के रूप में हुई थी ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो का पुलिस ने घटनास्थल पर जुलूस भी निकाला। इससे पहले एक आरोपी पकड़ा जा चुका था, जिसके बाद दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m