मथुरा. गौ रक्षक फरसा वाले बाबा की हत्या के मामले में छाता थाना प्रभारी कमलेश की तहरीर पर पथराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पथराव करने वाले 22 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है, पुलिस और मजिस्ट्रेट क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती दिखाई जा रही है. बिना तथ्य के अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी.
इस मामले में हाईवे पर बवाल करने वाले 13 लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं. CCTV, वीडियो के आधार पर इन लोगों को चिन्हित किया गया है. बताया जा रहा है कि अराजकतत्वों ने बाबा की हत्या की अफवाह फैलाई थी. जबकि बताया जा रहा है कि बाबा की मौत सड़क हादसे में हुई है. घटना में शामिल ट्रक चालक की भी अस्पताल में मौत हो चुकी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
इसे भी पढ़ें : बाबा की मौत के बाद एक्शन में ‘बाबा’: गो-संरक्षण को लेकर CM योगी ने की अहम बैठक, गो-रक्षा करने वाले विभूतियों को लेकर लिया बड़ा फैसला
बता दें कि ब्रज क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर गौरक्षक संत चंद्रशेखर बाबा की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मथुरा पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे गौ तस्करों का हाथ बताया जा रहा है. घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने इस घटना की निंदा की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था. दूसरी ओर मामला बढ़ता देख 5 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. इस बीच मौके पर मौजूद लोगों से पुलिस से झड़प हो गई थी. मामला बढ़ा तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

