कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर्यटन के लिए विश्व प्रसिद्ध हम्पी में एक विदेशी महिला से बलात्कार और एक पर्यटक की हत्या की घटना को लेकर कोर्ट ने कड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने मामले में दोषी साबित हुए तीन लोगों को मौत की सजा दी है। अब जाकर कोर्ट ने 16 फरवरी को इस मामले में न्याय किया है और दोषियों को सख्त सजा दी है। आइए जानते हैं कि इस मामले में क्या जानकारी सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, गंगावती की एक अदालत ने हम्पी के पास एक विदेशी महिला के साथ बलात्कार और एक विदेशी पर्यटक की हत्या के मामले में तीन दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। हम्पी में इजरायली महिला से रेप और अमेरिकी नागरिक की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस मामले में 16 फरवरी को फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश सदानंद नागप्पा नाइक ने दोषियों को मौत की सजा का आदेश दिया।
दोषियों की पहचान आई सामने
गंगावती की एक अदालत द्वारा रेप और हत्या के मामले के दोषियों मल्लेश उर्फ हांडीमॉल, साई और शरणप्पा को मौत की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना बीते साल मार्च महीने में हम्पी के पास सनापुरा में तुंगभद्रा नहर के पास घटी थी। अपराध की इस वारदात ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी और इसकी व्यापक निंदा हुई थी। भाजपा ने इस घटना और कानून व्यवस्था को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर हमला बोला था।
पूरी वारदात जानें
होमस्टे की मालकिन उस समय 29 साल की थी। उन्होंने पुलिस को घटना के बाद बताया था कि वह अपने 4 पुरुष मेहमानों के साथ डिनर करने के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर के किनारे म्यूजिक के साथ तारों को देखने गई थीं। तभी 3 लोग बाइक पर आए। पहले उन्होंने पूछा कि पेट्रोल कहां मिलेगा? इसके बाद वे वहीं मौजूद एक इजराइली महिला से 100 रुपये मांगने लगे। जब टूरिस्ट ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने हमला कर दिया।
इजरायली महिला पर हमला होते देख होमस्टे मालकिन के साथ आए तीनों टूरिस्ट बीच बचाव करने आए तो बदमाशों ने तीनों को नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद होमस्टे मालकिन और इजरायली महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक नहर में धकेले गए पुरुषों में से दो बाहर निकलने सफल रहे, जबकि एक भारतीय पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। बचे हुए पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर पीड़ितों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया। बाद में तीनों आरोपी पकड़े गए और आज सजा सुना दी गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


