योगेश पाराशर, मुरैना। बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार पिता समेत एक रिश्तेदार को कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे में कार चालक बंटी कुशवाह घायल है, उसे उपचार के लिए जौरा से जिला अस्पताल रेफर किया है। जौरा पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा कायम कर मामले को जांच में लिया है।
होंडा कार ने बाइक को टक्कर मार दी
जानकारी के मुताबिक, विजयपुर तहसील क्षेत्र के सहसराम गांव में रहने वाले पीरू शाह 40 पुत्र सरदार शाह की बेटी रौनक बानो की शादी 10 अप्रैल को बीलवरा माता बैराड़ निवासी आदिल शाह पुत्र अजीज शाह के साथ होना तय हुई है। बेटी की शादी के आमंत्रण कार्ड बांटने के लिए पिता पीरू, रिश्तेदार भूरा शाह निवासी गंज रामपुर के साथ बाइक पर जा रहे थे। अगरौता चौराहे जौरा में होंडा कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
कल से खजुराहो में ‘सद्भावना सम्मेलन’: सतपाल महाराज होंगे शामिल, 15 अनुयायियों के आने की संभावना
एक अन्य व्यक्ति कार से उतरकर भाग गया
हादसे में बाइक का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार पीरू शाह व भूरा शाह गंभीर घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल जौरा ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट में कार चालक बंटी कुशवाह चोटिल हुआ है और एक अन्य कार से उतरकर भाग गया। बंटी को उपचार के लिए जौरा से जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

