उमेश यादव, सागर। एमपी के सागर के काकागंज वार्ड में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। 45 साल के देवेंद्र कबीरपंथी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: बजट सत्र से पहले सरकार ने फिर लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज: कमलनाथ बोले- भाजपा ने MP को कर्ज प्रदेश बना दिया, उमंग सिंघार ने भी साधा निशाना
परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: ‘हमारे पति-पत्नी भाग गए’, SP ऑफिस पहुंचे महिला और पुरुष ने लगाई गुहार, अदला-बदली का मामला जान चौंक गए अफसर
परिजनों के अनुसार, मृतक देवेंद्र प्रेशर मशीन से ड्रिलिंग का काम करता था और पिछले काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर मानसिक तनाव में था। मृतक के भाई पूरन ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा पैसे वापस न करने और लगातार परेशान किए जाने के कारण देवेंद्र तनाव में था।
यह भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसा: ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहे थे दोनों
परिजनों ने मीडिया के सामने देवेंद्र का आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो भी पेश किया है। वीडियो में देवेंद्र एक व्यक्ति हेमंत ठाकुर का नाम लेते हुए यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि हेमंत द्वारा डेढ़ लाख रुपए नहीं लौटाए जाने के कारण वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गया।
यह भी पढ़ें: PM आवास पर अफसरशाही का ताला: बैगा आदिवासियों का हक काग़ज़ों में कैद, टूटी झोपड़ियों में गुजर रही जिंदगी, मौत से पहले पीएम आवास का इंतजार
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मोती नगर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


