नितिन नामदेव, रायपुर। असम के मुख्यमंत्री के भूपेश बघेल समेत तीन लोगों के खिलाफ 500 करोड़ रुपए के मानहानि के दावे पर सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि हेमंत बिस्वा सरमा का गुड गवर्नेंस सब जानते हैं. उनकी कार्यपद्धति पर कोई संदेह नहीं है. असम में भाजपा फिर से आ रही है, लेकिन जिस तरह लांछन लगाने का काम चल रहा है, उस पर मुकदमा तो होना चाहिए.
यह भी पढ़ें : सरकारी आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ जरूरी, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस…
पूर्व कांग्रेस नेता और वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता कपिल सिब्बल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुलाकात पर सांसद संतोष पांडे ने तंज कसते हुए कहा कि दोनों को सब जानते हैं. अयोध्या और राम मंदिर के विरोध में रहे हैं. बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के पक्ष में खड़े रहे. सत्ता, शराब… बहुत कुछ है. आप सभी जानते हैं, उनके विषय में कुछ कहना मुंह खराब करना है.

कांग्रेस ने आदिवासियों का केवल शोषण किया
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि आदिवासी और वनवासी अब अच्छी तरह समझ चुके हैं. कांग्रेस ने केवल आदिवासियों का शोषण किया है. कांग्रेस ने फायदा उठाया और जेल में डालने का काम किया. वहीं छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के ‘एक देश, एक संविधान, एक कानून’ पर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि सलीम राज जो बोल रहे हैं, ठीक बोल रहे हैं. वे सक्षम हैं.
चैतन्य-खड़गे मुलाकात पर कसा तंज
इसके साथ चैतन्य बघेल और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुलाकात को लेकर सांसद ने कहा कि जो कर्म है, उसकी सफाई भी तो देनी होती है. वास्तविकता साझा करने गए होंगे, क्योंकि प्रदेश की जनता उनकी वास्तविकता जानती है.
भाजपा मना रही समर्पण दिवस
बीजेपी आज समर्पण दिवस मना रही है. इस पर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय का निधन 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर हुआ था, आज उनकी स्मृति में समर्पण दिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने देश के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं. राज्य सरकार की जितनी योजनाएं चल रही हैं. वह उनकी कल्पना को साकार करने का काम कर रही हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


