लखनऊ में लंबे समय से प्रतीक्षित गोमती नगर ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज का लोकार्पण होने जा रहा है. 13 मार्च को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समतामूलक चौराहे पर इसका उद्घाटन करेंगे. यह कॉरिडोर समतामूलक चौराहे से निशातगंज, हनुमान सेतु होते हुए डालीगंज तक तैयार किया गया है. इसके साथ ही आईआईएम रोड से पक्का पुल तक ग्रीन कॉरिडोर के पहले फेज का भी लोकार्पण किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : CM योगी का 2 दिवसीय बलरामपुर दौरा आज, निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण, कानून-व्यवस्था का लेंगे जायजा

जानकारी के मुताबिक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शाम 4:30 बजे गोमती नगर के समतामूलक चौराहे पर ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे झूलेलाल घाट पर सभा को संबोधित भी करेंगे. बता दें कि पहले 22 फरवरी को इसका लोकार्पण होना था. लेकिन मुख्यमंत्री के उपलब्ध न होने के कारण कार्यक्रम टालकर 28 फरवरी किया गया. फिर रक्षामंत्री के न आने के कारण उस दिन भी लोकार्पण नहीं हो सका.